Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, डीडीसीए को मिला था ईमेल

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ बम निरोधक दस्ते  और डॉग स्क्वायड की टीमें अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच गईं। जांच के बाद पता चला कि ये धमकी कोरी अफवाह  धमकी झूठी निकली।

डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई को  बताया कि कहा, "हमें डीडीसीए की ईमेल आईडी पर बम की धमकी मिली थी।हमने तुरंत इसे दिल्ली पुलिस को भेज दिया। 
दिल्ली पुलिस के बम दस्ते ने आकर पूरे स्टेडियम की जांच की। कुछ भी नहीं मिला।" 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कई टीमों को तुरंत स्टेडियम भेजा गया और स्टेडियम की गहन जांच की गई। सूत्र ने कहा, "कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके अलावा, हमने स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।"