Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

IPL 2026: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब को बल्लेबाजी में करना होगा सुधार, आज होगा मुकाबला

IPL 2026: पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों की नाकामी की वजह से हार का सामना करने वाली पंजाब किंग्स की टीम को अगर अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में फिर से अपनी आक्रामक लय हासिल करनी होगी।

लगातार छह मैच जीतने वाली पंजाब की टीम पिछले दो मैचों में लड़खड़ा गई है। इन मैचों में हार ने उसकी उन कमजोरियों को उजागर किया है जिन्हें वह जल्द से जल्द दूर करना चाहेगी। प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली की युवा तिकड़ी की आक्रामक रणनीति लापरवाही में बदल गई है। इससे टीम को शुरुआती झटके सहने पड़े और मध्य क्रम को पारी संभालने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।

मध्यक्रम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। बल्लेबाजों को साझेदारियां बनाने में संघर्ष करना पड़ रहा है और वे व्यक्तिगत प्रयासों पर निर्भर हैं, जिसकी वजह से स्कोर औसत से कम रह रहे हैं और लक्ष्य का पीछा करते समय भी बल्लेबाज लड़खड़ा रहे हैं।

वहीं तीसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से सात विकेट से मिली हार से उबरने के लिए बेताब होगी।