Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा सस्पेंड, वेस्टइंडीज के फिल सिमंस संभालेंगे कमान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान एक खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार करने की वजह से मेंस टीम के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघा को सस्पेंड कर दिया है। 

श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर हाथुरुसिंघा के कोच रहते हुए बांग्लादेश को हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज के सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, बीसीबी ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी फिल सिमंस को हेड कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। सिमंस अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी तक ये पद संभालेंगे।