Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

BFI ने चुनाव स्थगित किया, कहा- मूल समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करना असंभव

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बुधवार को 28 मार्च को होने वाले अपने चुनाव स्थगित कर दिए। महासंघ की तरफ से कहा गया कि दिल्ली और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालयों की तरफ से निकाय को निर्वाचक मंडल से हटाए गए नामों को बहाल करने का निर्देश दिए जाने के बाद "मूल रूप से नियोजित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया को पूरा करना असंभव है"।

बीएफआई ने अपने सदस्य इकाइयों को एक अधिसूचना में कहा, "आपको सूचित किया जाता है कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम), जो 28 मार्च 2025 को होने वाली थी, उसको स्थगित कर दिया गया है।" 

बीएफआई ने कहा कि एजीएम को स्थगित करने का फैसला, जिसके दौरान पदाधिकारियों के चुनाव होने थे, रिटर्निंग ऑफिसर (रिटायर्ड जस्टिस) आरके गौबा की तरफ से 21 मार्च को दिए गए आदेश के बाद जरूरी हो गया था। निर्वाचक मंडल का गठन 13 मार्च को किया गया था, जबकि नामांकन की अवधि 14 से 16 मार्च तक थी।