Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

ICC चेयरमैन जय शाह को अपनी एसजीएम में सम्मानित करेगा BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की राज्य इकाइयां बोर्ड की रविवार को यहां होने वाले विशेष आम बैठक (एसजीएम) से इतर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय शाह को सम्मानित करेंगी।

बीसीसीआई के पूर्व सचिव शाह पिछले साल अगस्त में निर्विरोध चुने जाने के बाद सबसे कम उम्र के आईसीसी चेयरमैन बने।
उन्होंने एक दिसंबर को पदभार संभाला। शाह ने ग्रेग बार्कले का स्थान लिया जिन्होंने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया।

शाह अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई सचिव और जनवरी 2021 से एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष थे। शाह बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई एसजीएम में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।