Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

बीसीसीआई ने जारी किया नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, हरमनप्रीत, मंधाना, दीप्ति ग्रेड ए में

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप कप्तान स्मृति मंधाना और हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को सोमवार को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध की सर्वोच्च श्रेणी है।

तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्स, विकेटकीपर ऋचा घोष और सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को भी ग्रेड बी में बनाए रखा गया है लेकिन पिछले साल ग्रेड बी में शामिल बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड अपना अनुबंध बरकरार नहीं रख पाई।

युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल, तेज गेंदबाज टिटास साधु और अरुंधति रेड्डी, ऑलराउंडर अमनजोत कौर और विकेटकीपर उमा छेत्री को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है। उन्हें यास्तिका भाटिया, राधा यादव, अमनजोत कौर, स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के साथ ग्रेड सी में शामिल किया गया है।

जिन खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिल पाई उनमें मेघना सिंह, देविका वैद्य, सब्बीनेनी मेघना, अंजलि सरवानी और हरलीन देयोल शामिल हैं। केंद्रीय अनुबंध में ए श्रेणी में शामिल महिला क्रिकेटर को सालाना 50 लाख, बी श्रेणी की क्रिकेटर को 30 लाख और सी श्रेणी की क्रिकेटर को 10 लाख रुपए मिलते हैं।