Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Champions Trophy: BCCI ने ICC से कहा- पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ में कराने के अलावा कोई चारा नहीं है क्योंकि बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। भारत अपने सारे मैच दुबई में खेलेगा और भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी यूएई में ही खेला जाएगा।

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि ये आईसीसी का टूर्नामेंट है और बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। ये आईसीसी पर निर्भर करेगा कि वे मेजबान देश को इसके बारे में सूचित करे और फिर टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करे। टूर्नामेंट शुरू होने से 100 दिन पहले कार्यक्रम की घोषणा की जाती है।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा था कि उनके बोर्ड को बीसीसीआई से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन आयोजक होने के नाते पाकिस्तान को सूचित करने का विशेषाधिकार आईसीसी का है।