Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

BCCI की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मुख्य एजेंडा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना आम बैठक 28 सितंबर को यहां होगी जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव मुख्य एजेंडे में शामिल होंगे। इस महीने की शुरुआत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है जबकि आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल के छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अनिवार्य ब्रेक (कूल-ऑफ अवधि) पर जाने की संभावना है।

हालांकि चुनाव बीसीसीआई के सभी प्रमुख पदों के लिए होने हैं लेकिन ये प्रभावी रूप से केवल एक पद के लिए ही होना है क्योंकि अन्य पदों पर अधिकारियों के बरकरार रहने की संभावना है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने संयुक्त सचिव के रूप में दो साल और तीन महीने तथा सचिव के रूप में नौ महीने सहित कुल तीन साल पूरे कर लिए हैं जिससे उनका पद पर बने रहना तय है।

जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद इस साल जनवरी में सैकिया को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया था। अन्य अधिकारी जिनके पद पर बने रहने की संभावना है, उनमें रोहन गौंस देसाई और प्रभतेज भाटिया हैं।

देसाई को इस साल मार्च में संयुक्त सचिव और भाटिया को जनवरी में सैकिया के साथ कोषाध्यक्ष चुना गया था। पहले बताया गया था कि जुलाई में 70 साल के हो चुके बिन्नी सितंबर में होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक बीसीसीआई अध्यक्ष बने रहेंगे। बिन्नी को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।