Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

Saif Championship: पहले मैच में भारतीय महिलाओं ने मालदीव को 11-0 से हराया, अवेका का शानदार प्रदर्शन

Saif Championship: खिताब की दावेदार भारतीय टीम ने सैफ (SAFF) महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में जबरदस्त शुरुआत की। सोमवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में मालदीव के खिलाफ उन्होंने गोलों की झड़ी लगा दी और 11-0 से शानदार जीत हासिल की।

अवेका सिंह इस मैच की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहीं। उन्होंने चार गोल करने के साथ-साथ दो गोल में मदद भी की। 22 साल की इस मिडफील्डर ने अपने शानदार खेल से मालदीव के डिफेंस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया ग्रुप बी का ये पहला मैच एकतरफा साबित हुआ।

ये पहली बार था जब भारतीय महिला टीम फुटबॉल के गढ़ माने जाने वाले गोवा में खेल रही थी। घरेलू टीम की खिलाड़ियों ने ये सुनिश्चित किया कि उनकी शुरुआत शानदार हो। उन्होंने मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा।

इसमें कोई हैरानी नहीं थी कि अवेका को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। दुनिया में 69वें नंबर पर मौजूद भारत ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वो 2019 में जीता हुआ अपना खिताब वापस पाना चाहता है।

जहां अवेका सिंह (34', 66', 70', 86') ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा—जिसमें एक जमीन से लगाया गया डाइविंग हेडर भी शामिल था, जो मालदीव के गोल में जा घुसा। वहीं भारत की तरफ से इस रात गोल करने वाली बाकी खिलाड़ियों में प्रियंका नोरेम (11', 17'), करिश्मा (53', 68'), प्यारी जाक्सा (28'), डांगमेई ग्रेस (40'), और संगीता बासफोर (60') भी शामिल हैं।

हार के इतने बड़े अंतर से इस बात में कोई शक नहीं इस मैच में भारत का ही दबदबा रहा। रिकॉर्ड पांच बार ये टूर्नामेंट जीतने वाला भारत, रविवार को अपने अगले मैच में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश का सामना करेगा।