Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, PBKS के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

भारत के अग्रणी टी20 गेंदबाज अर्शदीप सिंह शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से बाधित मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपना पहला विकेट लेकर ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही अर्शदीप ने फ्रेंचाइजी के लिए अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला के 84 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पंबाज किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट

आरसीबी के साथ खेले मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। इस मैच में गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। अर्शदीप ने इस मैच में फिल सॉल्ट और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं अब अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अब अर्शदीप सिंह के नाम 86 विकेट दर्ज हो गए हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बार फिर से आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में आरसीबी ने अपने तीनों मैच होम ग्राउंड पर ही हारे हैं। बारिश से बाधित इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 95 रन बनाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।