Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

आईपीएल में अर्शदीप का अच्छा इस्तेमाल नहीं हुआ, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने बताई वजह

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के दौरान युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। सिंह का मानना ​​है कि बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ टी20 विश्व कप में डेथ ओवरों में काफी असरदार साबित हो सकते हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने 14 मैचों में 19 विकेट लिए। हालांकि, इंपैक्ट प्लेयर की वजह से उनका इकॉनमी रेट 10.03 रहा। दक्षिण अफ्रीका में 2007 के टी20 विश्व कप में भारत के गेंदबाजी नायक आर. पी. सिंह ने कहा कि वो मोहम्मद सिराज की तुलना में अर्शदीप को तरजीह देंगे।

आर. पी. सिंह ने कहा "अगर हम आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर अर्शदीप का आकलन करते हैं, तो मुझे लगता है कि उनका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया है।"