Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को मिला मौका

India A Squad: बीसीसीआई की सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने नौ जून से श्रीलंका में शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए अनुकूल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल किया है। अनुकूल रॉय, हर्ष दुबे की जगह लेंगे, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम में पहली बार मौका मिला है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रॉय घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "पुरुष चयन समिति ने अनुकूल रॉय को श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में शामिल किया है। उन्होंने हर्ष दुबे की जगह ली है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घरेलू सीरीज के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीमों में पहली बार जगह मिली है।"

रॉय ने पहली बार तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने भारत की 2018 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीत के दौरान संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट (14 विकेट) लिए थे। आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका ए, इंडिया ए और अफगानिस्तान ए टीमें भाग लेंगी और यह दांबुल्ला में नौ से 21 जून तक खेली जाएगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है।