Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

इंजमाम ने टीम इंडिया पर गेंद से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, रोहित शर्मा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

T20 World Cup: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के आरोप को खारिज कर दिया। इंजमाम ने कहा था कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सुपर एट मैच में रिवर्स स्विंग के लिए गेंद से छेड़छाड़ किया था। 

इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर आरोप लगाया था कि अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम ने मैच के शुरू में रिवर्स स्विंग के लिए गेंद से छेड़छाड़ की थी। ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इस मैच में अर्शदीप ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिससे ऑस्ट्रेलिया जीत के लिए 206 रन का टारगेट नहीं पा सका। 

ऑस्ट्रेलिया को आठ ओवर में 81 रन चाहिए थे। उसके भी आठ विकेट बाकी थे। लेकिन अर्शदीप के दूसरे स्पैल में वो लड़खड़ा गया। अर्शदीप ने 16वें और 18वें ओवर में महत्वपूर्ण विकेट लिए। इंजमाम कहा कि अगर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया होता, तो विवाद होता। इसका मतलब ये था कि रिवर्स स्विंग के लिए गेंद से छेड़छाड़ की गई थी।