Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

भारतीय टीम को बड़ा झटका... नितीश रेड्डी आयरलैंड सीरीज से बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी छाए बादल

Nitish Reddy: भारत को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को यूके के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर कर दिया गया है। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी।

रेड्डी को हार्दिक पांड्या की जगह लेनी थी, जिन्हें भी क्वाड्रिसेप्स में हल्की चोट है और वे वनडे में 10 ओवर फेंकने की स्थिति में नहीं हैं। नितीश कुमार रेड्डी को आयरलैंड सीरीज से बाहर कर दिया गया है। एमआरआई से पता चला है कि उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन है और फाइबर टूटे हुए हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए सीओई में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

माना जा रहा है कि 'रिटर्न टू प्ले' प्रोटोकॉल शुरू करने से पहले अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने में रेड्डी को कम से कम चार हफ्ते लगेंगे और ठीक होने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। 23 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट, छह वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अफगानिस्तान सीरीज के दौरान, उन्होंने दो वनडे मैच खेले थे, लेकिन लखनऊ में हुआ दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे।

उस समय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा था कि चोट गंभीर नहीं लग रही है, लेकिन अब ये मामला काफी गंभीर हो गया है। कई लोगों का मानना ​​है कि भले ही अलग तेज गेंदबाजी कोच स्टेफन जोन्स के साथ काम करने से रेड्डी की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आस-पास से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच पहुंच गई है, लेकिन इसका एक नुकसान ये भी हुआ कि उनका शरीर रफ्तार में हुई इस अचानक बढ़ोतरी के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पा रहा है।