Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

ये भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है, कोहली के टेस्ट से संन्यास पर बोले BCCI उपाध्यक्ष

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने को भारतीय क्रिकेट के लिए "बड़ी क्षति" बताया और कहा कि ये फैसला दबाव में नहीं लिया गया है, बल्कि स्टार बल्लेबाज ने खुद लिया है।

विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 9230 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। उन्होंने 30 टेस्ट शतक और 31 अर्द्धशतक बनाए हैं। शुक्ला ने कहा, "ये भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति है। ये पूरी तरह से उनका निजी फैसला है। उन्होंने ये फैसला लिया है और हमें उनके फैसले की तारीफ और सम्मान करना चाहिए।"