Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पुरी में रथ यात्रा उत्सव का दूसरा दिन

पुरी में रथ यात्रा उत्सव का आज  दूसरा दिन है। लाखों लोगों ने जगन्नाथ मंदिर से विशाल रथों को खींचा।

'यात्रा' रविवार को शुरू हुई थी। यात्रा के शुरू होने से पहले पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पर पहुंचे थे ।

पुरी के राजा ने 'छेरा पाहनरा' (रथ साफ करने) की रस्म पूरी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों रथों की परिक्रमा की और देवताओं को प्रणाम किया। 

दोपहर 2.15 बजे तीन घंटे की 'पहांडी' रस्म पूरी होने के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के साथ रथ पर सवार हो गए।

देवताओं के मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकलने से पहले 'मंगला आरती' और 'मैलम' जैसे कई पूजा-पाठ आयोजित किए गए।

पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कड़ी की गई है। 180 प्लाटून सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।