Breaking News

हिमाचल: सोलन के पास एक चलती कार पर गिरी चट्टान, एक की मौत, दो लोग घायल     |   AAP सरकार के पास फंड था, लेकिन तब न यमुना साफ हुई और न सड़कें बनीं: CM रेखा गुप्ता     |   पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली HC का बड़ा आदेश, अस्थायी तौर पर अतिरिक्त PSO मिलेगा     |   पीएम मोदी का नया संदेश, बोले- 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लहराएं     |   'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...', पीएम मोदी ने Instagram पर की अपील     |  

Chhattisgarh: धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति के दफन को लेकर विवाद, प्रशासन ने शव को कब्र से निकाला

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के एक गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर इतना विवाद खड़ा हो गया कि प्रशासन को शव को कब्र से निकलवाने का आदेश देना पड़ा। गांव के रहने वाले जलसिंह नेताम ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। नेताम का रविवार को निधन हो गया और उनके परिवार ने उन्हें मुनिकेरा गांव में अपने घर के पिछवाड़े में दफना दिया।

गांव के अन्य आदिवासी सदस्यों और कुछ अन्य लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्हें ईसाइयों के लिए निर्धारित स्थान पर दफनाया जाना चाहिए था, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। तनाव बढ़ने पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाने के बाद ही गांव में शांति बहाल हो पाई।

छत्तीसगढ़ में हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ईसाई धर्म अपनाने वालों के अंतिम संस्कार का विरोध हुआ है।