Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

रक्षाबंधन के दिन पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

रक्षा बंधन के त्यौहार है को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। रक्षा बंधन के मौके पर बाजार खरीददारों से गुलजार नजर आ रहे हैं। बहने अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं पीएम मोदी समेत तमाम सियासी दिग्गजों ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है 

पीएम मोदी ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।

वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी और अपने ट्वीट में लिखा भाई-बहन के अगाध स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, महापर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं!

यह पर्व आप सभी के जीवन में सौभाग्य लाए, समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।