बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रवासी भारतीयों ने पश्चिम लंदन के हाउंस्लो स्थित ब्रह्मर्षि मिशन में छठ महापर्व की शुरुआत की। इस मौके पर चार दिवसीय त्योहार के पहले दिन खरना उत्सव मनाया गया। ये आयोजन गैर-लाभकारी संस्था बिहारी कनेक्ट यूके की ओर से किया गया था। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष पंडाल लगाया गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रसाद बांटा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए और मुख्य भोजनालय में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। रविवार को खरना, संध्या अर्घ और उषा अर्घ के तीन दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत हुई।
लंदन में प्रवासी भारतीयों ने छठ महापर्व मनाया
You may also like
चैत्र नवरात्रि में वैष्णो देवी धाम पर उमड़ा जनसैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे कटरा.
नवरात्र का चौथा दिन आज, जानिए क्या है मां कूष्मांडा का पसंदीदा रंग.
जैसलमेर में अनूठी है 'गणगौर उत्सव' की परंपरा, अकेले होती है देवी गौरी की आराधना.
Mathura: राष्ट्रपति मुर्मू ने दानघाटी मंदिर में की पूजा-अर्चना, पवित्र गोवर्धन की परिक्रमा भी की.