Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

नीम करोली बाबा के अनोखे भक्त सुरेश और प्रकाश, जो सैकड़ों किमी पैदल चलकर पहुंचे कैंची धाम

Uttarakhand: उत्तराखंड के नैनीताल के पास स्थित कैंची धाम के स्थापना दिवस पर रविवार को नीम करोली बाबा के हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इनमें से एक राजस्थान से आए स्कूल शिक्षक सुरेश बिश्नोई बाबा के परम भक्त हैं।वो समारोह में शामिल होने के लिए 1,500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चले। बिश्नोई ने अपना सफर 17 मई को स्कूल की छुट्टियों के बाद शुरू किया था। सांचौर से अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अन्न नहीं खाया, सिर्फ फल खाए और तरल पदार्थ पिए।

सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, दिल्ली के प्रकाश सियोता और उनके छोटे बेटे भी कैंची धाम मंदिर तक पैदल चलकर गए। नीम करोली बाबा को समर्पित कैंची धाम का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है। इस दिन देशभर से लाखों श्रद्धालु इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचते हैं। अब इसे गहरी आस्था ही कहेंगे कि बिश्नोई और सियोता जैसे भक्तों ने सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने से भी परहेज नहीं किया।