Breaking News

जेडी वेंस ने ट्रंप पर जताया भरोसा, बोले- पिछली गलतियां दोबारा न हों     |   चार धाम यात्रा के दौरान मंदिरों में गैर सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगी रोक     |   6 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ऑफिस से निकले DMK MLA सेंथिल बालाजी     |   संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश     |   ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने 3 MLA को सस्पेंड किया     |  

चैत्र नवरात्रि से पहले वाराणसी के बाजारों में भारी भीड़, आम लोग कर रहे थोक खरीदारी

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के थोक बाजारों में चैत्र नवरात्रि से पहले चहल-पहल बढ़ गई है। नौ दिन चलने वाले त्योहार के लिए दुकान जरूरी सामानों से भरी हुई हैं। लोग अलग-अलग अनुष्ठानों के लिए इन्हें खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग देवी दुर्गा को अर्पित की जाने वाली पवित्र चूड़ियों की है। इन्हें चुनरी कहते हैं।

दुकानदार बताते हैं कि चुनरियों की भारी मांग है। खास कर आकर्षक किस्मों की मांग तो काफी बढ़ी हुई है। चुनरियों के कई विकल्प हैं। इस कारण आस-पास के जिलों के खुदरा व्यापारी भी थोक में चुनरियां खरीदने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। चैत्र नवरात्रि नौ दिन चलने वाला त्योहार है। ये देवी दुर्गा के नौ दिव्य रूपों को समर्पित है। इसे हिंदू महीने चैत्र में मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 से 27 मार्च तक है।