Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

RBI ने वीआरआर नीलामी के जरिये 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को बैंकिंग प्रणाली में सात दिन की ‘वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये 48,014 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर उपलब्ध कराई गई। हालांकि, यह राशि 1.50 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में काफी कम रही, जबकि अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी में तेज गिरावट आई है।

वीआरआर नीलामी के तहत केंद्रीय बैंक अल्पावधि के लिए परिवर्तनीय ब्याज दरों पर बैंकों को धन उपलब्ध कराता है जिसमें बैंक तय राशि के लिए बोली लगाते हैं। इस सप्ताह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के चलते बैंकिंग प्रणाली से और धन निकलने की संभावना है, जिससे तरलता पर दबाव बढ़ सकता है।

फिलहाल 16 मार्च तक बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष तरलता करीब 75,483.63 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो 15 मार्च को अग्रिम कर भुगतान से पहले के 2.08 लाख करोड़ रुपये से काफी कम है। आरबीआई ने जनवरी, 2026 से अब तक सरकारी प्रतिभूतियों की खुला बाजार परिचालन (ओएमओ) खरीद के जरिये 3.50 लाख करोड़ रुपये की टिकाऊ तरलता भी प्रणाली में डाली है।