Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

आगामी त्यौहारों को लेकर हरिद्वार पुलिस लागू किया यातायात प्लान

हिन्दू सनातन धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। आगामी त्यौहारों को लेकर बाजारों में कभी भी भीड़ हो सकती है जिसको लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। दीवाली के बाद भी यातायात प्लान लागू रहेगा। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात प्लान को पूरी तरह से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ ही थाने कोतवाली की पुलिस को भी मुस्तैदी बरतने के हिदायत दी गई है। हरिद्वार की उप नगरी ज्वालापुर क्षेत्र के प्रमुख बाजार से लेकर तिराहे-चौराहे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि यातायात प्लान 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक लागू रहेगा। बताया कि सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह हरिलोक तिराहा, जटवाड़ा पुल से लेकर सेक्टर दो भेल बैरीयर तक भी यह व्यवस्था लागू रहेगी।