Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Gupt Navratri 2024: बेहद गुप्त है यह नवरात्र, व्रत करने से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा होती है। इस साल इस महापर्व की शुरुआत 6 जुलाई, दिन शनिवार को यानी आज से हुई है। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा।

माना जाता है कि बाकी नवरात्र की तुलना में ये बहुत गुप्त मानी जाती है। भक्त इस दौरान 10 महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान करते हैं। यह आध्यात्मिक अभ्यास और गुप्त ज्ञान प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ समय माना जाता है, जो लोग तंत्र विद्या में सिद्धि प्राप्त करने की कामना रखते हैं, उनके लिए यह समय काफी लाभकारी माना जाता है।

  • इससे साधक का मन और शरीर शुद्ध होता है।
  • इस उपवास को करने से मानसिक शांति, गहन ध्यान और साधना में सहायता मिलती है।
  • इसका व्रत का सच्ची भक्ति के साथ पालन करने से सुरक्षा, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।
  • इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति का जीवन कल्याण की ओर अग्रसर होता है।
  • जीवन में आनी वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।