Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

बलरामपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व गोशाला की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

जन प्रतिनिधियों से भी किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार सुबह विधायक पलटूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने सभी का कुशलक्षेम जाना, फिर कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के उचित निराकरण पर जोर दें और सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित भी कराएं।