Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

नामांकन दाखिल करने से पहले PM मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन गंगा सप्तमी के मौके पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री को देवी गंगा की पूजा करते और पुजारियों से आशीर्वाद लेते देखा गया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालभैरव मंदिर में दर्शन करने जाएंगे और फिर वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए डीएम ऑफिस जाएंगे।

नामांकन के दौरान उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस सीट पर उनके खिलाफ कांग्रेस के अजय राय और बीएसपी के अतहर जलाल लारी चुनाव मैदान में हैं।