Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

महाकुंभ के लिए 34 देश के राजदूत, उच्चायुक्तों को निमंत्रण

अगले साल जनवरी 13 से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले अध्यात्मिक व सांस्कृतिक समागम महाकुंभ का देश ही नहीं विदेश के भी ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागी बने, पर्यटन विभाग ने इसके लिए विशेष पहल की है। विभाग ने लगभग 34 देशों के राजनायिकों, राजदूतों तथा उच्चायुक्तों को निमंत्रण भेजा है।

भारत स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों को पत्र भेजा गया है। इनमें नेपाल, मारीशस, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, गुयाना, कनाडा, कंबोडिया, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टुबैगो, नीदरलैंड, फ्रांस, फीजी, सूरीनाम, यूनाइटेड किंगडम रियूनियन, सिंगापुर, यूएसए, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, केन्या, इटली, जमैका शामिल हैं। इसके साथ ही सेशेल्स, स्पेन, यूक्रेन, यूथोपिया, जाम्बिया, मेडागास्कर, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, म्यांमार, जर्मनी तथा भूटान को भी पत्र भेजा गया है।