Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था हुआ रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच दक्षिण कश्मीर में आज सुबह अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। कुल 73 तीर्थयात्रियों को 13 गाड़ियो में पंथा चौक बेस कैंप से रवाना किया गया। इस साल की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का ये 28वां जत्था है। श्रद्धालुओं ने कैंप में की गई व्यवस्थाओं और उनकी सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षा उपायों की सराहना की।

52 दिन की तीर्थयात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। पिछले साल 4.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।