Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

पशुपति पारस ने क्यों दिया इस्तीफा?

LOKSABHA CHUNAV 2024: बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वो सीट बंटवारे से नाराज थे। तो वहीं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस में ही इस्तीफे का  ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ अन्याय हुआ है। पूरी ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की। आगे कहा कि पीएम मोदी के आज भी शुक्रगुजार हैं, लेकिन मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। इसलिए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।  

दरअसल, आपको बता दें कि 18 मार्च को बिहार को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ। जिसमें कि बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग पासवान की लोजपा को 5, मांझी और कुशवाह की रालोमो को 1-1 सीट मिली। जिसमें कि पारस की पार्टी आरएलजेपी का खाता भी नहीं खुला। इसी नाराजगी के चलते पशुपति पारस ने इस्तीफा दे दिया। 

आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस कहते हैं, ''कल एनडीए गठबंधन ने बिहार लोकसभा के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। हमारी पार्टी के पांच सांसद थे और मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया। हमारे और हमारी पार्टी के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए, मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।”