Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

पंजाब में AAP को लगेगा तगड़ा झटका

लोकसभा में आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, बीते दिन ही कांग्रेस को भी तब झटका लगा, जब रवनीत बिट्टू ने बीजेपी ज्वाइन कल ली थी। लोकसभा चुनाव में वोटिंग से पहले कई सांसद और विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी के लोकसभा में इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। 

सुशील कुमार आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस में भी रह चुके हैं। वह साल 2017 में पंजाब विधानसभा की जालंधर पश्चिम सीट से कांग्रेस विधायक रहे थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में जालंधन सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं, जिसपर एक ही फेज में एक जून को वोटिंग होनी है। वहीं, चार जून को लोकसभा चुनाव से नतीजों का ऐलान किया जाएगा।