Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छत्तीसगढ़ में कब लागू होगी नई औद्योगिक नीति? CM साय ने विजन डॉक्यूमेंट पर किया खुलासा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है। राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ जनता को समर्पित किया जाएगा और इसी दिन राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-29 भी जारी होगी।

साय ने मंगलवार को न्यू सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ तैयार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित 'मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ (मेरा सपना मेरा विकसित छत्तीसगढ़)’ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।’’