Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के आला नेताओं को न्योता

इस हफ्ते के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए। इसमें एनडीए की सरकार को 292 सीटें मिली तो वहीं, दूसरी ओर इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के आला नेता भी शामिल हो सकते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया विभाग ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया और फोन पर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी।

इसमें कहा गया, "बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। इसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।"

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बातचीत की और उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने प्रचंड से फोन पर बात की है।  औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाएंगे।