Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सीएम हाउस में कुछ इस तरह मनाई गई हरेली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को सीएम हाउस में हरेली पर्व पर बड़ा आयोजन हुआ. पूरे परिसर को ग्रामीण थीम में सजाया गया था. छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या देवी साय के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया. मुख्यमंत्री ने नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है. हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में कई अहम फैसले लेकर खेती-किसानी को मजबूत बनाने का काम किया है.