Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

तेलंगाना: बीआरएस के छह एमएलसी कांग्रेस में शामिल

तेलंगाना में बीआरएस के छह एमएलसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली बीआरएस को बड़ा झटका लगा है।

पिछले साल विधानसभा चुनावों में हार के बाद छह विधायकों सहित कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। जिससे भारत राष्ट्र समिति को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। 

तेलंगाना विधान परिषद की वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल बीआरएस के 25 और कांग्रेस के चार सदस्य हैं। चार नामांकित एमएलसी हैं। एआईएमआईएम के दो, बीजेपी, पीआरटीयू के एक-एक और एक स्वतंत्र एमएलसी हैं, 40 सदस्यों वाले सदन में दो सीट खाली हैं।

रेवंत रेड्डी के गुरुवार रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दो दिनों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद एमएलसी कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद विधान परिषद में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।