Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

स्टालिन शुक्रवार को त्रिची से प्रचार अभियान शुरू करेंगे

LOKSABHA ELECTION 2024: डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तिरुचिरापल्ली जिले से अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे।

सत्तारूढ़ पार्टी प्रमुख के दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक, विपक्षी गुट इंडिया के अहम नेता स्टालिन पेरम्बलूर में डीएमके नेता अरुण नेहरू के लिए वोट जुटाएंगे।

यहां से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद, स्टालिन आने वाले दिनों में पुडुचेरी के अलावा राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए प्रचार करेंगे। वो 17 अप्रैल को चेन्नई में अपना अभियान समाप्त करेंगे।