Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

एस. जयशंकर दो दिवसीय रूस दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर होगी चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से दो दिवसीय रूस दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह रूसी नेताओं के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्री जयशंकर रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी।