Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मानहानि मामले में राहुल गांधी 2 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से होंगे पेश

यूपी के सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।

शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2018 में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने शिकायत दायर की थी। इस मामले में 20 फरवरी से कांग्रेस नेता जमानत पर चल रहे हैं।