Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

खजुराहो के वोटरों के लिए बेरोजगारी बड़ा मुद्दा

मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। खजुराहो के वोटरों ने कहा कि इलाके में बेरोजगारी की वजह से पलायन भी अहम मुद्दा बनता जा रहा है। वोटरों ने मांग की है कि खजुराहो निर्वाचन क्षेत्र में बन रही सीमेंट फैक्ट्रियों में पहले इलाके के लोगों को रोजगार दिया जाए ताकि यहां बेरोजगारी कुछ कम हो और पलायन भी रूके। खजुराहो के वोटरों का कहना है कि गरीबों को कोई राहत नहीं मिल रही है। 

साथ ही इलाके के व्यापारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से कई टैक्स लगाने की वजह से उनके लिए व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश  में पार्टी के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा को खजुराहो सीट से मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने ये सीट अपने गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए खाली छोड़ी है।

समाजवादी पार्टी ने इस सीट से मीरा यादव को मैदान में उतारा है। मीरा यादव का कहना है कि वे इलाके में बेरोजगारी कम करने और लोगों को रोजगार मुहैया कराने की कोशिश करेंगी। वी.डी शर्मा 2019 के आम चुनाव में खजुराहो सीट से साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। खजुराहो सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।