Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छ्त्तीसगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दरबार से अन्य तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा परिक्रमा पथ

मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ से डोंगरगढ़ के अन्य तीर्थ स्थल को जोड़कर बनाया जाएगा, राज्य सरकार ने परिक्रमा पथ के लिए राशि स्वीकृत की है। अब मां बम्लेश्वरी की नगरी में परिक्रमा पथ बनने वाला है, परिक्रमा पथ मां बम्लेश्वरी के दरबार से अन्य तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा।

इसके लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, स्थानीय प्रशासन के द्वारा सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। अफसरों ने राज्य शासन को सर्वे रिपोर्ट भेज दी है, उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण से डोंगरगढ़ पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी।

मां बम्लेश्वरी के दरबार से लेकर 2 अन्य तीर्थ स्थानों तक पहुंचने 70 करोड़ रुपए से बनेगा परिक्रमा पथ मां बम्लेश्वरी के दरबार से लेकर 2 अन्य तीर्थ स्थानों तक पहुंचने 70 करोड़ रुपए से बनेगा परिक्रमा पथ मां बम्लेश्वरी की नगरी में परिक्रमा पथ बनने वाला है।

यह पथ मां बम्लेश्वरी के दरबार से अन्य तीर्थ स्थलों को जोड़ेगा, इसके लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन के द्वारा सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है, अफसरों ने राज्य शासन को सर्वे रिपोर्ट भेज दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल के अंत तक इसका निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण से डोंगरगढ़ पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी, तीर्थ स्थलों के भ्रमण करने में भी उन्हें काफी आसानी होगी।

बजट में इसके लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है, बताया गया कि यह परिक्रमा पथ गाजमर्रा गांव से चंद्रगिरी पर्वत तक जाएगा। वहां से प्रज्ञा गिरी को जोड़ेगा, राका से मंदिर की पार्किंग से होकर कालका पारा तक बनेगा। वहां से नीचे मंदिर से होते हुए चिचोला मार्ग में जुड़ेगा।

70 करोड़ रुपए की लागत वाली इस योजना के लिए राजस्व के बाद पीडब्ल्यूडी ने सर्वे करा लिया है। विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इसे राज्य शासन को भेजा जा चुका है, इसके निर्माण से डोंगरगढ़ को एक नया स्वरूप मिलेगा।