Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठकें, 10 जुलाई को उपचुनाव पर चर्चा

छत्तीसगढ़ में 9 और 10 जुलाई को कांग्रेस की मैराथन बैठक आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस चुनाव हार चुकी है, इसलिए कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। 5 साल तक कांग्रेसी अब बैठक-बैठक करते रहेंगे। 

पटवारियों की हड़ताल को लेकर चंद्राकर ने कहा कि, राजस्व मंत्री पटवारियों से कह चुके हैं कि वो अपना काम करें। तहसीलदारों और एसडीएम से कहकर प्रत्यारोजित करने की बात भी उन्होंने कही है इससे पटवारियों में उत्साह आना चाहिए।