Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने किया अंगदान

 छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने अंगदान करने का फैसला लिया है। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव और भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अंगदान किया है।

अंबिकापुर शहर के युवा आर्यन आयुष सिन्हा ने इसकी शुरुआत की और पिछले तीन सालों से लगातार रक्तदान, महादान, अंगदान, जीवनदान के नाम से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंह देव और भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अंगदान करने का फैसला किया। इसकी प्रक्रिया मरणोपरांत अंगदान करने की है। इसके लिए भारत सरकार की ऑर्गन डोनेशन वेबसाइट पर फॉर्म भरकर सबमिट किया गया है।