Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली एम्स में निधन

बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का रात निधन हो गया। 72 वर्षीय मोदी कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया।

बिहार बीजेपी की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया कि, "बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी के निधन की खबर से बीजेपी परिवार को गहरा दुख हुआ है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुशील मोदी के निधन पर गहरा अफसोस जताया है। 

पिछले महीने बीजेपी नेता सुशील मोदी ने खुद जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर हो गया है इसलिए वे चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे।