Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

झरने में डूबने से उपमुख्यमंत्री के भांजे की मौत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 20 वर्षीय भांजे की कबीरधाम जिले में एक झरने में डूबने से मौत हो गई। कबीरधाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रविवार शाम झरने में डूबने से तुषार साहू की मौत हो गई।

कुमार के अनुसार, तुषार रविवार को बेमेतरा जिले से अपने दोस्तों के साथ बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी दहरा झरने के पास सैर के लिए गया था। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सैर के बाद तुषार झरने में उतरा और गहरे पानी में गिर गया।

कुमार के अनुसार, तुषार के दोस्तों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह गोताखोरों ने पानी में एक चट्टान के नीचे फंसे तुषार के शव को बरामद कर लिया।

कुमार के मुताबिक, अभी तक की जांच से जानकारी मिली है कि तुषार की मौत पानी में डूबने से हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।