Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

DMK नेताओं ने प्रशासन से PM मोदी का कन्याकुमारी दौरा रद्द करने की गुहार लगाई

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने जिला कलेक्टर को चुनाव आचार संहिता लागू होने के अलावा चल रहे पर्यटन सीजन का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक प्रवास की इजाजत न देने की गुहार लगाई है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम की वजह से गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर सैलानियों के जाने पर रोक रहेगी। साथ ही निजी नौकाओं को भी फेरी लगाने की इजाजत नहीं होगी।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद की याद में बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 के चुनाव प्रचार अभियान के बाद केदारनाथ गुफा में इसी तरह ध्यान लगाया था। पीएम मोदी के 45 घंटे के प्रवास को देखते हुए कन्याकुमारी में 2,000 पुलिस कर्मियों और कई सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी निगरानी रखी है।