Breaking News

श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |   डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी को 24 सिंतबर को अमेरिका आने का न्योता दिया     |   दिल्ली: ‘कोई भी मंत्री 1 साल विदेश नहीं जाएगा’, PM की अपील के बाद CM रेखा का फैसला     |   चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे चरण के तहत SIR का आदेश जारी किया     |   दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने बुलाई हाई लेवल बैठक, दोपहर 3 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

Kerala: सतीशन के सीएम चुने जाने पर राज्य में जश्न का माहौल, समर्थकों ने पटाखे फोड़े और बांटीं मिठाइयां

Kerala: कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन को केरल का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद गुरुवार को पूरे राज्य में जश्न का माहौल छा गया। जब कांग्रेस नेताओं ने नई दिल्ली में उनके नाम की घोषणा की तब सतीशन तिरुवनंतपुरम स्थित ‘कंटोनमेंट हाउस’ में थे, जो विपक्ष के नेता का आधिकारिक आवास है।

घोषणा के तुरंत बाद सतीशन के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने राज्य के कई हिस्सों में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। एर्नाकुलम जिले के परवूर में भी बड़े पैमाने पर जश्न मनाया गया जहां से वह 2001 से विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सतीशन को इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था और चयन प्रक्रिया के दौरान यूडीएफ के सहयोगी दलों ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था। सतीशन के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल को भी इस पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।