Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 अगस्त को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान महारुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम शामिल होंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे मचेवा हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 12.30 बजे से 1.30 बजे तक रुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम, महासमुंद में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री साय महासमुंद से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर  रायपुर 2.00 बजे पुलिस परेड ग्राउंड  रायपुर पहुंचेंगे।