Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला

केंद्रीय आम बजट में रेलवे को मिले बजट पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी साझा की। इस दौरान अश्वनी वैष्णव विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के सभी रेलवे जोन से जुड़े और राज्यवार बजट की जानकारी दी।

रेल मंत्री ने जानकारी में छत्तीसगढ़ को क्या मिला इसके बारे में भी बताया। मोदी सरकार 3.0 में रेल विकास को लेकर बड़ी परियोजनाओं पर काम होगा।

रेल मंत्री ने बताया कि 3.0 मोदी सरकार रेल विकास को लेकर देश में बड़ा काम करने जा रही है। इसके लिए देश के सभी राज्यों को भारी भरकम बजट दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रेल बजट का जिक्र करते हुए बताया कि, इस बार छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला है। जो 5050 करोड़ के पिछले बजट से 1872 करोड़ अधिक है। यही नहीं यूपीए सरकार के 311 करोड़ के बजट की तुलना में ये बजट 22 गुना ज्यादा है।