Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छत्तीसगढ़ की शशि बनेंगी यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी लेंगे इंटरव्यू

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं का नाम शामिल है। इनमें सरगुजा सीट से चिंतामणि महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शशि सिंह कोराम और भिलाई से मोहम्मद शाहिद हैं। दोनों नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं।

देशभर से 7 नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। सभी नेताओं का इंटरव्यू राहुल गांधी खुद लेने वाले हैं, जिसके लिए शशि सिंह रविवार को दिल्ली पहुंच गई हैं।

हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, राजस्थान के MLA अभिमन्यु पूनिया और बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास से राहुल गांधी की वन-टू-वन चर्चा होगी। इन्हीं नेताओं में से ही यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ से शशि सिंह एकमात्र आदिवासी नेत्री हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।