Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

कांग्रेस प्रेस में कहे कि, 'अरविंद केजरीवाल हमारे नेता ईमानदार हैं': BJP

बीजेपी ने रविवार को कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'कट्टर ईमानदार' कहने की बात कही है। 

 बात करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि हंसी भी आती है और उस पर विडंबना भी होती है।  दोनों भ्रष्ट पार्टियां अब मौसेरे भाई बन गए हैं। 

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को हमारी चुनौती है कि थोड़ा साहस दिखाएं, प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है ऐसी हिम्मत दिखाए। 

संबित पात्रा ने पूछा, क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उन्हें निर्दोष कह सकते हैं, जिन्हें वे पहले एक भ्रष्ट नेता के रूप में दोषी मानते थे।