Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने भरा पर्चा

झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने पर्चा भरने के बाद कहा कि लोगों ने सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने पर्चा भरने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

बीजेपी ने जामा विधायक सीता सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक सीता सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने से पहले 19 मार्च को पार्टी और झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट के लिए मतदान एक जून को होगा।